नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से आए दिन आग लगने की खबर सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली के मोती नगर इंडस्ट्रियल इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक मां और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहे थे। इस दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।