नई दिल्ली: टिक टॉक एप इन दिनों सभी के सर चढ़कर बोल रहा है। सभी टिक टॉक पर अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर डाल रहे हैं। कई लोग तो टिक टॉक पर वीडियो डाल कर नौकरी से हाथ धो चुके हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि इन दोनों महिला पुलसकर्मी का हरियाणवी गाने पर टिक टॉक पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान टिक टॉक पर वीडियो बना रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की दोनों महिला पुलिस कर्मियों को वीआईपी ड्यूटी में लगाया गया था, जहां पर दोनों महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान वीडियो बना रही है।
टिकटोक टिकटोक !!
दिल्ली की 2 महिला पुलिसकर्मी pic.twitter.com/KSQW03S1KF— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) July 30, 2019
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों वीआईपी रूट पर ड्यूटी के दौरान हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखाई देने वाली ये दोनों महिला पुलिसकर्मियों की साल 2018 में बतौर सिपाही भर्ती हुई थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस का ये वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में दोनों महिला पुलिस कर्मी किसी हरियाणवी गाने पर अदाकारी करते हुए देखी जा सकती हैं।
हालांकि, अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है की ये वीडियो कहां बनाया गया है, लेकिन दिल्ली पुलिस की वर्दी में मौजूद दोनों महिला पुलिस कर्मियों को वीडियो में देखकर लग रहा है की दोनों महिला वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार के दिल्ली पुलिस के अधिकारियो द्वारा वायरल वीडियो की जांच की जा रही है,वीडियो कहां की है और महिला पुलिस कर्मी कहां पर तैनात है
यूपी पुलिस का भी हो चुका वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के ‘राजा का रामपुर’ थाने में तैनात दो मंगेतर पुलिसकर्मियों काे टिक-टॉक पर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले बहुत वायरल हुआ था। पुलिस कांस्टेबल महिला और उसका मंगेतर वीडियो में गाना गाते दिख रहे हैं।पुलिसकर्मी अनु और संदीप राजा का रामपुर थाने में तैनात हैं। दोनों की पोस्टिंग एक साल से है। इससे पहले दोनों ने एटा पुलिसलाइन में प्रशिक्षण लेकर यहीं से पासिंग आउट किया था। दोनों के बीच अफेयर चलता रहा। इसके बाद परिवारवालों ने उनकी शादी भी तय कर दी। प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों ने एक गाना गाते हुए वीडियो बना लिया और टिक- टॉक पर पोस्ट कर दिया।वायरल वीडियो का मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो दोनों सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।