भोपाल : मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ गणेश विसर्जन के दौरान 18 लोग पानी में डूब गए, जिसमें से 11 लोगों के शव को झील से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीँ 1 का अब तक कोई अता-पता नहीं है। मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।
दरअसल भोपाल की मशहूर छोटी झील में गणपति की मूर्ति को विसर्जित किया जा रहा था, इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गयी और नाव में सवार 18 लोग डूब गए। के पर NDRF और SDRF की टीम पहुंची और लोगों का रेस्क्यू कर 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 11 लोगों के शव को बाहर निकाला गया। 1 का अब तक कोई अता-पता नहीं है। इस घटना से गणपति की मूर्ति को विसर्जित करने आये लोगों में हड़कंप मच गया, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
वहीँ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दुःख जताया है और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की बता कही है। कमलनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं इस घटना पर प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दुःख व्यक्त किया है, साथ ही कांग्रेस आकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये जाते तो शायद ये घटना न घटित होती।