नई दिल्ली: देश भर में आज ईद बड़े खुशनुमा अंदाज में मनाई जा रही है। हर मुस्लिम इस दिन नमाज अदा करके एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। यूं तो ईद उल-फितर मुस्लिमों की बड़ी और अहम ईद मानी जाती है, जो एक महीने के रोजे के बाद आती है, लेकिन ईद-उल-जुहा का भी खास महत्व होता है।
बता दें कि ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए हैं। ईद के मौके पर वहां भी खुशी और जश्न का महौल देखा जा रहा है।
Delhi: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi offers namaz at Panja Sharif Dargah at Kashmere Gate on #EidAlAdha. pic.twitter.com/QAOAFruA7G
— ANI (@ANI) August 12, 2019
कश्मीर में बकरीद को देखते हुए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी घरों पर एलपीजी और सब्जियां भेजी जा रही हैं। छुट्टी के दिन घाटी में बैंक और करीब 3,557 राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
ईद के इस पाक मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली की कश्मीरी गेट स्थित पुंजा शरीफ दरगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की।