अबी अहमद अली – नोबल शांति पुरस्कार 2019
- 2019 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा
- इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
- इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है अबी अहमद को
- मंडेला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं अबी अहमद
नई दिल्ली : अफ्रीकी देश इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा। 43 साल के अबी अहमद को इथियोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है।
इथियोपिया के प्रधानमंत्री के रूप में अबी अहमद ने किये कई बड़े काम
दक्षिण अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला जब जेल से निकले तब अबी अहमद महज 13 साल के थे। वह मंडेला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अबी अहमद अली इथियोपिया के प्रधानमंत्री बनते ही अपना कार्यकाल संभाल लिया उन्होंने इमर्जेंसी हटाया, विपक्षी कार्यकर्ताओं को रिहा किया। वहीं साथ ही उन्होंने इथियोपिया में उदारवादी सुधार शुरू कर दिए। इसके बाद पीएम बनने के 5 महीने के के अंदर ही इरिट्रिया के साथ सीमा समझौता कर लिया।
सीमा विवाद को बातचीत के जरिये सुलझा कर पेश की मिसाल
उनके शांति प्रयासों को देखते हुए लोग उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से करने लगे। पिछले साल प्रधानमंत्री बनने के साथ ही क्लियर कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति बातचीत करेंगे और सब कुछ दोनों सीमाओं के विवाद को सुलझाए गए उन्होंने इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसैयस अफवर्की के साथ मिलकर तुरंत इस दिशा में पहल शुरू की। इसके चलते इन्हें इस साल शांति नोबल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है और इन्हें शांति नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद ख़त्म कर शांति को किया स्थापित
अबी अहमद अली प्रयासों का नतीजा था कि पिछले साल इथियोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया। इसी तरह 20 सालों से दोनों देशों में चल रहा तनाव को खत्म किया गया। 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध भी चला था। लेकिन अब तनाव शांति में बदल गया हैं। इरिट्रिया के साथ करीब 2 दशकों से चले आ रहे तनाव को खत्म करने के अलावा अबी अहमद ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कई विवादों को हल करने में अहम भूमिका निभाई।
राजनीतिक लड़ाई को खत्म कर शांति स्थापित करना बड़ी उपलब्धि
सितंबर 2018 में उनकी सरकार ने इरिट्रिया और जिबूती के बीच कई सालों से चली आ रही राजनीतिक लड़ाई को खत्म करके राजनीति रिश्तों को सामान्य बनाने में मदद की। इसके अलावा अबी अहमद ने केन्या और सोमालिया में समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने में भी उन्होंने साथ दिया। इसी तरह सारे मामलो को अहमद अली अपने सूझबूझ से सुलझाया। वहीं इस साल अबी अहमद अली शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले 100वें व्यक्ति होंगे।