नई दिल्ली: इन दिनों देश के कई राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचाया हुआ है। बाढ़ प्रभावित राज्यों में गुजरात भी शामिल है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तमाम कोशिशें की जा रहीहैं। इसी बीच गुजरात से एक पुलिस कॉन्स्टेबल की दिलेरी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस कॉन्स्टेबल दो बच्चों को अपने कंधे पर उठाए हुए है।
पुलिस कॉन्स्टेबल की दिलेरी का ये वीडियो गुजरात पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कमर तक पानी में डूबा कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह दोनों बच्चों को अपने कंधे पर उठाए, डगमग कदमों से आगे बढ़ता जा रहा है। ये भी ध्यान रखने वाली बात है कि अगर जरा सा भी पैर फिसलता तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।
મોરબીના ટંકારા પોલીસ સ્ટેશનની ટીમ જ્યારે લોકોને સુરક્ષિત સ્થળે ખસેડતા હતા તે દરમ્યાન પરિસ્થિતિ જોઈને PC શ્રી પૃથ્વીરાજસિંહ જાડેજાનાઓએ બે બાળકીઓને બચાવવા કરેલ પ્રશંસનીય કામગીરીને સમગ્ર ગુજરાત પોલીસ બિરદાવે છે.#RealBaahubali#GujaratPolice pic.twitter.com/VNk5dE7yaa
— Gujarat Police (@GujaratPolice) August 10, 2019
जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर गुजरात के मोरबी के टंकारा की है। यहां कल्याणपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ाई के लिए सुबह-सुबह बच्चे स्कूल गये थे। तभी बारिश शुरू हो गई और पांच घंटे तक लगातार बादल बरसते रहे। लगातार बारिश होने के चलते चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। इस वजह से स्कूल आए बच्चे यहां से नहीं निकल सके।