नई दिल्ली: महीने के तीसरे हफ्ते में बैंक बन्द एक दिन ज्यादा रहेगा आर.बी.आई लिस्ट के मुताबिक 18 अक्टूबर को सिर्फ सिक्कम में ही छुट्टी हैं इसके बाद 21अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव हैं। इसलिए मुम्बई और नागपुर में बैंक बन्द रहेंगे। आपको बता दें कि दिवाली जैसे बड़े त्योहार की वजह से बैंक बन्द रहेंगे. 11 दिन तक बैंक का कोई कामकाज नही होगा. इसलिए बैंक से जुड़े सारे कामकाज पहले निपटा लें.
कब-कब रहेंगे बैंक बन्द ?
अक्टूबर महीने के शुरआत में 2 अक्टूबर गांधी जंयती की पहली छुट्टी रही। इसके बाद लगातार 6 तारीख को रविवार और 7 तारीख को महानवमी, 8 को दशहरा की छुट्टी रही। इसके बाद 12 तारीख को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। अगले दिन रविवार का अवकाश रहेगा। महीने के आखिर में भी लगातार चार दिन बैंक बन्द रहेंगे। महीने के चौथे शनिवार 26 तारीख को भी कामकाज बैंक में बन्द रहेगा। इस बार दिवाली भी 27 तारीख रविवार की है। 28को गोवर्धन पुजा की छुट्टी रहेगी। 29 को भैय्या दूज के चलते बैंक बंद रहेंगे.
बैंकों की इस साल की छुट्टी
- 2 अक्टूबर 2019- महात्मा गांधी जयंती
- 8 अक्टूबर 2019- दशहरा
- 27 अक्टूबर 2019- दिवाली
- 10 नवंबर 2019- मिलाद उन नबी
- 12 नवंबर 2019- गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर 2019- क्रिसमस
इसके अलावा महीने के दुसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक साप्ताहिक बंद के तौर पर बंद रहेंगे .