नई दिल्ली: 22 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
वृष राशि
इस राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि
वहीं, मिथुन राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
कर्क राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि
गणेश जी के अनुसार, कन्या राशि के जातकों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अधीनस्थ कर्मचारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का दामपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के लोग मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। महिला रिश्तेदार या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मकर राशि
वहीं मकर राशि के जातकों द्वारा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्य में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।