नई दिल्ली: 23 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है, लेकिन नई नौकरी या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।
कर्क राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। धन, यश और कीर्ति में व्यवधान आएगा, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
धनु राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आप शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन किसी अधिकारी से तनाव भी मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर राशि
इस राशि के लोग आज गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के विरोधी सक्रिय रहेगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।