नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में तो भारी बारिश के चलते हाल-बेहाल हैं। केरल में बारिश की वजह से 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, क्योंकि कई जगह रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं।
बता दें कि केरल के मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। इस वजह से रेल सेवा बाधित है। इसके अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो पानी का सैलाब जानलेवा हो गया है।
#WATCH Indian Air Force (IAF) personnel rescuing a girl in flood affected Jamnagar. #GujaratFloods (10.8.19) pic.twitter.com/0hCh2gSU2z
— ANI (@ANI) August 11, 2019
मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह आज बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगावी क्षेत्र का दौरा करेंगे। कर्नाटक राज्य बाढ़ की मार से बुरी तरह प्रभावित है। वहीं, इस बार वायनाड से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे। वह वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।