नई दिल्ली : मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। हाफिज को पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार किया है। सईद को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बता दें कि मुंबई में वर्ष 2008 में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ करीब 60 घंटे तक चली थी। देश के इतिहास में 26/11 मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था जिसने सभी की रूह को कंपा दिया था।