नई दिल्ली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक बहुत बड़ा हवाई हमला हुआ है, जिसमें 40 प्रवासियों की दर्दनाक मौत व 80 से भी ज्यादा घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला एक हिरासत केन्द्र पर हुआ है। इस हमले को मार्शल खलीफा हफ्तार के प्रति निष्ठावान बलों ने किया है। घटनास्थल पर राहत एंव बचाव कार्य चल रहा है।
अन्तर्राराष्ट्रीय मीडिया एजेंसियों के अनुसार राष्ट्र समर्थित सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस हवाई हमले को त्रिपोली की ओर बढ रही हफ्तार की सैन्य टुकड़ी में शामिल एफ—16 लड़ाकू—बमवर्षकों ने इस हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के लिए बता दे कि लीबिया का सर्वोच्च नेता घोषित करने वाले हफतार ने चार अप्रैल को त्रिपोली का घेराव कर लीबिया में शांति योजना को विफल करने की कोशिशों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। हफ्तार के इस हमले के बाद से दक्षिण त्रिपोली के ग्रामीण इलाकों में लगातार लड़ाई जारी है। इसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई है जबकि 5,000 से अधिक घायल हुए हैं।
लीबिया में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने हिरासत केन्द्र पर हमले की निंदा की है। इसमें 616 आव्रजक और शरणार्थी रह रहे थे। लीबिया की सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी को जिम्मेदार बताया है।