मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बारिश है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। मुंबईवासियों के लिए बारिश आफत बनकर आसमान से बरस रही है। आलम ये है कि भारी बारिश के चलते ट्रैक पर पानी जमा हो गया है, जिसकी वजह से 6 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं, वहीं कई रूट को बदल दिया गया है।
भारी बारिश की संभावना के चलते और सड़कों पर पानी भरने की वजह से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बिना किसी काम के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। कई इलाकों में रेड अलर्ट किया गया है।
Maharashtra: Kalyan railway station waterlogged following incessant rain in the city. pic.twitter.com/JY0w44Ygy8
— ANI (@ANI) August 4, 2019
बता दें कि कल्यान रेलवे स्टेशन पर ट्रैक तक पानी में डूब गया है। वहीं, सांताक्रूज और नागपाड़ा में जलजमाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठाणे, पालघर, रत्नगिरि, रायगड़ और सिंधुदुर्ग इलाकों में बारिश भारी बारिश हुई है। इसके अलावा तेज हवाएं भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
Mumbai: Water-logging in Milan Subway of Santa Cruz area following heavy rainfall pic.twitter.com/KvK4gkwu2N
— ANI (@ANI) August 4, 2019
जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को नवी मुंबई स्थित पांडवकडा फॉल में चार छात्राएं डूब गई थीं। ये छात्राएं पिकनिक के लिए सुबह यहां पहुंची थीं। इस दौरान अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल एक एक छात्रा का शव बरामद होने का जानकारी है।