नई दिल्ली : जहाँ बात देश और मातृभूमि की आती है, वहां धर्म और पंथ की दीवारें खुद-ब-खुद टूट जाती है। देश के लिए जितना प्रेम हिन्दुओं को है, उतना ही मुसलमानों को भी और अन्य मजहब के लोगों को भी। अपने मन में देश के प्रति असीम स्नेह रखने वाले एक मुस्लिम युवक ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी तारीफ देश भर में हो रही है।
जी हाँ, 15 अगस्त के दिन जहाँ भारत में लोगों ने जश्न मनाया, वहीं दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने भी आज़ादी का जश्न जोरशोर से मनाया। मध्य-प्रदेश के झाबुआ के नईमुद्दीन शेख हज के लिए गए हुए हैं, लिहाज़ा वो स्वतंत्रता दिवस पर अपने देश में नहीं थे, लेकिन उन्होंने मक्का में काबा में तिरंगा लहराकर आज़ादी का जश्न मनाया। नईमुद्दीन शेख के इस देशभक्ति की अब पुरे देश में तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर मक्का की तस्वीरें साझा करते हुए नईमुद्दीन शेख ने लिखा कि कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है। वहीं हज पर गए बोहरा समाज के लोगों ने भी मक्का में आज़ादी का जश्न उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया।