Telangana पुलिस के एनकाउंटर के बाद क्या कहा निर्भया के माता पिता ने
नई दिल्ली : हैदराबाद(Hyderabad)में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस(police)ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। तेलंगाना (Telangana)पुलिस के मुताबिक आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग – 44 पर क्राइम किये गए सीन को दूबारा जांच पंडताल के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच चारों आरोपी, पूलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर गोलियां चला दी। और चारो ही आरोपियों की गोली लगने से तुरंत मौत हो गई।
निर्भया की मां ने कहा निर्भया के दोषिययों को सजा कब
Telangana पुलिस के एनकाउंटर करने के बाद देशभर से सभी लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई है। वहीं किए गए एनकाउंटर को लेकर निर्भया की मां और पिता ने निर्भया केस के बारे में कहा की 7 साल बीत चुके है। निर्भया के हत्यारों को सजा कब मिलेगी। निर्भया की मां ने हैदराबाद पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि जो हैदराबाद पुलिस ने किया बहुत अच्छा किया। कम से कम रोज दंरिदों की शक्ल तो नहीं देखनी पडेंगी। साथ ही उन्होंने हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर सरकार से कहा है कि इस मामले हैदराबाद पुलिस के खिलाफ कोई कार्यवाही न की जाए। अब मेरा सरकार ये सवाल है कि निर्भया केस पर आरोपियों को फांसी की सजा कब दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा की मैं सिर्फ अकेले निर्भया की बात नही कर रही हूं जितने भी अपराधी है सभी को जल्द से जल्द सजा होनी चाहिए।
निर्भया के पिता ने कहा अब इंतजार नहीं
हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर निर्भया के पिता ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि जितने भी अपराधी है। उनकों ज्लदी मार दिया जाए। लेकिन मेरा कहना यह है सिर्फ निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंतजार करते हुए काफी समय बीत चुका है, अब और इंतजार नही कर सकते। मेरी नजर में हैदराबाद परिवार को न्याय मिल गया है। अब उन्हें न ही इंतजार करना पड़ेगा न आरोपियों की शक्ल देखनी पड़ेगी। निर्भया के पिता से ये बात भी पूछी गई की क्या एनकाउंटर करके सही किया गया- तो जवाब देते हुए कहा अगर आरोपी भाग जाते तो पुलिस पर उंगलियां उठाई जाती तेलंगाना पुलिस ने सही किया है।