नई दिल्ली : अक्सर आपने ट्रेन को पहाड़ों, नदियों और समुंदरों के ऊपर से गुजरते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन नदी के नीचे भी दौड़ सकेगी ? और वो भी भारत में। जी हां, देश में जल्द ही पहली बार किसी नदी के नीचे से मेट्रो ट्रेन गुज़रेगी। कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से ये ट्रेन गुजरेगी, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शुरूआत होगी।
ये सुरंगें 520 मीटर लम्बी और लगभग 30 मीटर गहरी हैं और नदी के नीचे से होकर जाने वाली मेट्रो को यह सुरंग पार करने में कुल 60 सेकंड का वक्त लगेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो ट्वीट किया है और बताया है कि जल्द ही ये ट्रेन दौड़ेंगी। देश में पहली बार किसी नदी के नीचे से गुजरने वाली यह पहली मेट्रो ट्रेन होगी।
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। pic.twitter.com/MDzj42s5XZ
— Piyush Goyal (मोदी का परिवार) (@PiyushGoyal) August 8, 2019
पीयूष गोयल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ‘भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा.’
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन जल्द ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलनी शुरू होगी। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा और देश को गर्व का अनुभव होगा। वीडियो में बताया गया है कि पहली अंडर वॉटर कोलकाता मेट्रो सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान तक की यात्रा करने के लिए तकरीबन तैयार है। 2 फेज में बटी इस लाइन में फेज-1 को जल्द ही आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। कोलकाता वासियों के लिए ये बेहद राहत वाला कदम है।