नई दिल्ली- भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-2 सोमवार को सफलता पूर्व लॉन्च हो गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो का चंद्रयान-2 दोपहर 2.43 बजे लॉन्च हो गया है। चंद्रयान-2 के लॉन्च होने के बाद भारत दुनिया को चौथा देश बन गया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं ने ISRO को बधाई दी।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है। मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी।
भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है।
मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी। #Chandrayaan2 https://t.co/50UodlbH0y
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2019
‘हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए @ISRO के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। मेरी कामना है कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में ‘इसरो’, नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान-2 अब से लगभग 50 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने वाला पहला अंतरिक्ष-यान होगा। आशा है यह मिशन नई खोजों को जन्म देगा और हमारी ज्ञान प्रणालियों को समृद्ध करेगा। मैं चंद्रयान-2 टीम की सफलता की कामना करता हूँ।
#Chandrayaan2 will be the first spacecraft to land close to the moon’s South Pole in some 50 days from now. The mission is expected to lead to new discoveries and enrich our knowledge systems. I wish the Chandrayaan-2 team every success #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 22, 2019
‘इसरो के वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिनन्दन’
वहीं, पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा कि इसरो के वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिनन्दन। चंद्रयान २ का सफल प्रक्षेपण करके भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बन गया है। इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।
‘राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व’
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रयान 2 के दोषपूर्ण प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। टीम इसरो ने चंद्रमा के लिए इस महत्वाकांक्षी और स्वदेशी मिशन के शुभारंभ के साथ भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों और टीम इसरो पर बहुत गर्व है।