नई दिल्ली: देश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भारतीय राजनीति के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही इंटरनेशनल पत्रिका के द्वारा उन्हें दुनिया का सबसे ताकतवर नेता चुना गया था, जिसके बाद अब उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय पुरुष का तमगा हासिल हुआ है।
ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov द्वारा जारी इस साल दुनिया के शीर्ष 20 प्रशंसित पुरुषों की सूची में पीएम मोदी को दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर बिल गेट्स काबिज है। इस लिस्ट में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को 12वां स्थान हासिल हुआ है।
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को 16 वां स्थान हासिल हुआ है। इमरान खान को 17वां और सलमान खान को 18वां स्थान हासिल हुआ है।
वहीं पुरुषों के अलावा शीर्ष 20 प्रशंसित महिलाओं की भी सूची जारी की गई। इस सूची में दीपिका पादुकोण को 13वां स्थान मिला है। वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चौपड़ा को 14वां स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा हैं। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ यह रैंकिंग हासिल की है।