aarey forest issues
aarey forest cutting video
मुंबई : महाराष्ट्र में मेट्रो निर्माण के लिए आरे के जंगल की पेड़ कटाई को लेकर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पेड़ की कटाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीँ पेड़ कटाई का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन का भी एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने इस मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। ख़ास बात ये है कि महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार की सहयोगी शिवसेना भी आरे के जंगल की पेड़ कटाई को लेकर बीजेपी सरकार की खिलाफत में जुटी है।
मुंबई पुलिस ने आरे कॉलोनी के मामले में 38 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिल्म स्टार दिया मिर्जा, स्वरा भाष्कर और जॉन अब्राहम समेत बड़ी संख्या में फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और पेड़ कटाई से जुड़े वीडियो भी शेयर किए गए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पेड़ों का काटा जाना दयनीय है। यह काम तब किया गया है, जब सबको पता है कि यह करना सही नहीं है। उन्होंने हरियाली को धरती का सोना बताया है।
बता दें कि हाइकोर्ट ने उत्तरी मुम्बई के हरित क्षेत्र में मेट्रो की पार्किंग बनाने के लिये पेड़ों की कटाई के खिलाफ दायर चार याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इलाके में मुम्बई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। पेड़ों की कटाई शुरू करते ही सैकड़ों पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उन्हें रोकने की कोशिश की।