मुरादाबाद : भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में आज उस वक्त नया अध्याय जुड़ेगा, जब देश का चंद्रयान-2 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-2 की लैंडिंग सफलता पूर्वक हो और भारत का नाम देश दुनिया मे रोशन हो, इसको लेकर मुरादाबाद में हवन पूजन किया गया। पंडित यतेन्द्र नाथ ने चंद्रयान 2 की सफलता के लिये मंत्र पड़े और भक्तों पूर्ण श्रद्धा से हवन कुंड में आहुति प्रदान कर चंद्रयान 2 की सफलता पूर्ण लैंडिंग हो सके इसके लिये भगवान से हाथ जोड़कर कामना की।
वहीं पंडित यतेन्द्र नाथ ने बताया कि हमारे देश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक दिन है, इसलिए हम सबको इसकी सफलता के लिये भगवान से कामना करनी चाहिये। हमारे द्वारा किये गये इस हवन पूजन का यही उद्देश्य है कि चंद्रयान-2 जिस मकसद से भेजा गया है वह उद्देश्य सफल रहे। छात्र नीरज ने बताया कि भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। हर देशवासी को चाहिए कि भगवान से चंद्रयान-2 की सफलता के लिये दुआ मांगे।