मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित ONGC प्लांट में भीषण आग लग गयी, जिसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे गैस प्रोसेसिंग प्लांट में आग लगी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में तीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान हैं। हालाँकि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने के बाद ONGC प्लांट में काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची ओनएजीसी, द्रोणगिरी, जेएनपीटी, पनवेल और नेरुल के दमकलर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्लांट में आग लगने को लेकर ONGC ने ट्वीट कर कहा कि उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज सुबह आग लग गई। ओएनजीसी अग्निशमन सेवा और संकट प्रबंधन टीम ने तुरंत इसपर कार्रवाई की। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसका तेल प्रसंस्करण पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। गैस को हजिरा प्लांट में डाइवर्ट कर दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।