नई दिल्ली-महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है।दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें दोनों नेता एक दूसरे पर तीखे वार करते हुए नज़र आएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे जोकि जलगांव और सकोली में होंगी। इन रैलियों के बारे में पीएम ने ट्विट कर बताया।वहीं राहुल गांधी आज महाराष्ट्र में 3 रैलियों को संबोधित करेंगे, राहुल दोपहर बाद लातूर में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम.पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे,जिसके बाद वे मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में अपनी बात रखेंगे।
2019 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पहली रैली करते नज़र आएंगे।
इन रैलियों के दौरान आरा कॉलोनी में पेड़ काटे जाने का विवादित मुद्दा भी उठाया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से होगी।