नई दिल्ली : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बता दे कि रविवार यानी 8 मार्च को महिला दिवस दुनियाभर में मनाया जाएगा, ये हर दिन हर महिला के लिए खास होता है, वहीं राजस्थान रोडवेज की बसों में हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए फ्री यात्रा का आदेश जारी किया गया है, यह बस राजस्थान की सीमाओं तक ही जाएगी। सफर करने वाली सभी महिलाओं को फ्री टिकट दिए जाएंगे, Women’s Day पर महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज की तरफ से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।
वहीं ऐसे में महिलाओं को होली से एक दिन पहले काफी फायदा होने वाला है 8 मार्च को महिला दिवस है, दूसरी बात यह है कि इस दिन रविवार भी है, जिससे महिलाएं ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकेंगी। आज विश्वभर में महिलाएं आसमान की हर बुलंदियों को छू रहीं है। वहीं इस अवसर पर आप भी महिलाओं को संदेश (Messages) और बधाई ( Wishes) भेज सकते हैं।
- किसी भी समाज की तरक्की का मापदंड उस समाज के महिलाओं के विकास से मापा जा सकता है
- महिलाएं समाज की वास्तविक वास्तुकार होती हैं
- जिस आंगन में स्त्री का निवास नही होता है वह घर आंगन नर्क के समान होता है
- पृथ्वी की-सी क्षमता, सूर्य जैसा तेज, समुद्र की-सी गम्भीरता, चन्द्रमा की- शीतलता,
- पर्वतों की- मानसिक उच्चता हमें एक साथ नारी के ह्रदय में
- क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
महिला दिवस की हार्दिक बधाई - मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी