मुंबई- अपने शुरुआती दिनों से ही विवादों में रही ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस में रिलीज हो चुकी है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी सुपर 30 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने दो हफ्तों के अंदर सौ करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। ऋतिक रोशन की सुपर 30 मेट्रो सिटी में ज्यादा अच्छा कारोबार कर रही है।
100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर हैंडल पर फिल्म के दूसरे हफ्ते के आंकड़े शेयर किए है। तरण के मुताबिक, ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.52 cr, शनिवार को 8.53 cr और रविवार को 11.68 cr, जबकि सोमवार यानी ग्यारवहें दिन 3.60 cr. का कारोबार किया। फिल्म अबतक 104.18 cr. की कमाई कर चुकी है।
#Super30 remains strong on [second] Mon… Circuit-wise, Mumbai [₹ 32.55 cr] and DelhiUP [₹ 21.39 cr] are key contributors, followed by Punjab [₹ 9.03 cr] and Mysore [₹ 6.45 cr]… [Week 2] Fri 4.52 cr, Sat 8.53 cr, Sun 11.68 cr, Mon 3.60 cr. Total: ₹ 104.18 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2019
ऋतिक ने गणितज्ञ का किरदार निभाया
बता दें कि सुपर 30 में ऋतिक रोशन ने पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया है। इस फिल्म में आनंद कुमार की सुपर 30 क्लासेस के बारे में दिखाया गया है। उनके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और अमित साध अहम भूमिका में हैं।