नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार दोपहर 12.7 बजे अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 9 अगस्त से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालात लगातार गंभीर बनी हुई थी। 66 साल के अरुण जेटली को वेंटिलेटर पर लैटाया हुआ था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। वहीं, शनिवार की दोपहर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
अरुण जेटली के आकस्मिक निधन से न सिर्फ राजनीतिक जगत में, बल्कि बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट जगत में भी उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। वेस्टइंडीज के साथ मैच खेल रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ब्लैक आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनके निधन पर BCCI ने भी दुःख प्रकट किया है, साथ वेस्टइंडीज के साथ मैच खेल रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ब्लैक आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला किया है।