नई दिल्ली- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 16 ठिकानों पर छापेमारी की। NIA की यह छापेमारी आतंकवादी संगठन ISIS के नए मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’ के सिलसिले में चल रही है। NIA के अधिकारियों का कहना है कि 16 ठिकानों पर यह तलाशी अभी भी जारी है।
कई संदिग्ध गिरफ्तार
आतंकी संगठन से संपर्क के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के अमरोहा के एक मदरसे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य चार लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन से संबंध रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी गिरफ्तार किए गए लोग ISIS के नए मॉड्यूल के सदस्य हैं। अधिकारियों ने गिरफ्तार लोगों के पास से विस्फोटक सामग्री मिलने की भी पुष्टि की है
NIA को शक है कि अमरोहा में आतंकवादी जाकिर मूसा छिपा हो सकता है। लिहाजा दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के 16 ठिकानों पर छापेमारी जारी है और NIA सूत्रों की माने, तो 10 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। एनआईए की कोशिश है ISIS संगठन खड़ा होने से पहले ही इसको खत्म कर दिया जाए।
निशाने पर था संघ दफ्तर
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, आतंकवादी संगठन ISIS के नए मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’ के निशाने पर संघ का दफ्तर और दिल्ली पुलिस का मुख्यालय था। NIA शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देगी।
हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम के बारे में जानिए
हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम इस आतंकवादी संगठन का नाम आपने पहली बार सुना होगा। यह वह संगठन है, जो दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन ISIS के लिए भर्तियों का काम करता है। ISIS की कोशिश भारत में अपने स्लीपर मॉड्यूल समेत आतंकवादी संगठन को खड़ा करने की है। जिसके खिलाफ आज सुबह से नष्ट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए के छापे चल जारी है।