नई दिल्ली: 27 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन व्यर्थ की परेशानी भी मिल सकती है।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि वृष राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आज आपकी आर्थिक योजना सफल होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को गणेश जी सलाह देते हैं कि आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक योजना सार्थक होगी।
सिंह राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार या मित्र से पीड़ा मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आज आपके उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।