नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के खत्म होने का पहला बड़ा असर देखने को मिला है। कश्मीर की दो सगी बहनें बिहार के दो लड़कों के साथ शादी रचाई है। लड़की के परिजनों की शिकायत पर कश्मीर पुलिस बिहार के सुपौल जिले पहुंची, जहाँ से दोनों लड़कियां बरामद हुई। हालाँकि लड़कियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से शादी की है और वो साथ रहना चाहते हैं।
दरअसल बिहार के सुपौल के राघोपुर के रामविशनपुर के रहने वाले दो युवक- परवेज और तबरेज जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में राज मिस्त्री का काम करते थे। वहीं पर उनकी दो सगी बहनों से जान-पहचान हुई, जिसके बाद प्यार परवान चढ़ा। सरकार द्वारा जब धारा -370 को हटाने का फैसला लिया गया, तब इन्होने शादी रचा ली और सुपौल में आकर रहने लगे।
वहीं लड़कियों के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस राघोपुर के रामविशनपुर पहुंची और लड़कियों को बरामद किया। हालाँकि लड़कियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से शादी की है और वो साथ रहना चाहते हैं, लेकिन पुलिस लड़कियों के साथ दोनों लड़कों को भी अपने साथ जम्मू-कश्मीर ले गई। इस मामले में अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है।