14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम की चर्चा …. 2 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
14 अप्रैल को ख़त्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाया जायेगा। अब तक 6 राज्यों में बढ़ाया जा चुका है लॉकडाउन। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है। बतादें कि , अब तक कुल ५ राज्यों में शुक्रवार को ही लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। जिनमे, ओडिशा पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया। वहीँ इसके बाद शुक्रवार को हीं तीन और राज्य पंजाब राजस्थान और पॉन्डिचेरी लॉकडाउन बढ़ाया। जबकि प्रधानमंत्री के साथ चर्चा क बाद महाराष्ट्र और बंगाल में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद इसके संकेत मिले। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ हालांकि, लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कब होगी, यह अभी साफ नहीं है। केजरीवाल के ट्वीट के बाद ऐसा लगा कि प्रधानमंत्री खुद इसका ऐलान करेंगे, लेकिन सरकार के सूत्रों ने थोड़ी ही देर में साफ कर दिया कि शनिवार रात को मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन नहीं होगा।
12 राज्यों के मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने पक्ष में , बाकियों ने भी जताई सहमति
दिल्ली की तरह 12 राज्य सरकारें लॉकडाउन बढ़ाना चाहती हैं। पंजाब की कांग्रेस सरकार और ओडिशा की बीजद सरकार तो 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुकी है। बाकी राज्यों ने भी मोदी सरकार को कम से कम दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार जब मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 दिन में तीसरी बैठक की तो भी इसी तरह के विचार सामने आए। इस बैठक में मोदी गमछे को ही मास्क जैसे लगाए नजर आए। इससे पहले मोदी ने 20 मार्च और 2 अप्रैल को भी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा- जान है तो जहान है
बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा- ‘‘मैं 24 घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा- ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’
केजरीवाल ने कहा- लॉकडाउन खत्म हुआ तो हम सब कुछ खो देंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कविदेओ कॉन्फ्रेंसिंग क तुरत बाद ट्वीट किया कि “भारत की स्थिति दुनिया के कई विकसित देशों से बेहतर है, क्योंकि हमने लॉकडाउन काफी पहले ही कर दिया था। लॉकडाउन अभी खत्म हो गया तो हम सब कुछ खो देंगे।”गौरतलब है कि , मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पहले भी लॉकडाउन बढ़ाने की मंशा ज़ाहिर की थी।