नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी अपने उफान पर है। दरअसल, हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद और यमुनानगर कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर है।
बता दें कि शनिवार की शाम को यमुना का जल स्तर 203.27 मीटर से बढ़कर रविवार की सुबह 203.50 मीटर तक पहुंच गया। ये खतरे के निशान से कुछ ही कम है। प्रशासन ने अब खतरे के निशान को बदल दिया है।
अब खतरे का निशान 204.83 मीटर की बजाय 205.33 मीटर होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि अगर नदी इस मानक को छूती तो अलर्ट जारी करना पड़ता। इसी के चलते खतरे के निशान को बदल दिया गया है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसके अलावा भी बैराज से लगभग 17 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।