एटा : जनपद एटा में कानून ब्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात बदमाशों ने पुलिस के घर में घुस कर एक सरकारी वकील की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस के बिल्कुल नाक के नीचे इस हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गयी है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पड़ताल शुरू कर दी है।
आप को बता दें कि शासकीय अधिवक्ता नूतन यादव सरकारी पुलिस क्वार्टर में पिछले एक वर्ष से रह रही थी। कल देर रात को अज्ञात बदमाशों ने उनके चेहरे पर लगातार 5 गोलियां दाग का निर्मम हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब काम करने वाली मेड ने घर का दरवाजा खोला तो घर में नूतन यादव का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कुछ दिन पूर्व आगरा में दरवेश की हत्या के बाद आज एटा में सरकारी अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है।