जौनपुर : अगर आप कही जा रहे हो और कोई महिला आपसे लिफ्ट मांगे तो सावधान हो जाईए, क्योंकि जिसे आप लिफ्ट दे रहे है वो शायद आगे चल कर आपके साथ लूट की घटना को अंजाम दे दे। ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्योंकि जौनपुर की पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया है और महिला सहित उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जौनपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने सिर्फ जौनपुर में ही नही बल्कि बल्कि आस -पास के कई जिलो में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चूके है। इस गिरोह में एक महिला की भूमिका अहम् हुआ करती थी। पहले महिला अकेले रास्ते पर खड़ी होकर बाईक सवार या कार सवार लोगों से लिफ्ट मांगती थी। इस दौरान महिला के ये साथ उसे फ़ॉलो करते थे। कुछ दूर जाने के बाद महिला पिस्टल दिखा कर गाड़ी रुकवा देती थी और उसके साथी आराम से लूट की घटना को अंजाम देते थे। अब ये शातिर महिला, अपने साथियों सहित पुलिस की कस्टडी में है।
इतना ही नही ये महिला चैन स्नेचिंग का काम भी करती थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ बाईक पर बैठ कर ये महिला आराम से फरार हो जाती थी। एसपी की माने तो जौनपुर के जफराबाद, केराकत के साथ साथ वाराणसी के चोलापुर में भी इस गिरोह द्वारा लूट और चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया जा चूका है। इस गिरोह का सरगना कृपा शंकर यादव और महिला सुनीता व जितेन्द्र तीनो केराकत थाना इलाके के रहने वाले हैं, जबकि हरिश्चन्द्र निषाद चंदोली और प्रदीप सेठ गाजीपुर का रहने वाला है। इन सबकों जौनपुर के बक्शा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।