नई दिल्लीः Fight Against Corona: कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को कोरोना ज्यादा परेशान कर रहा है और उनके जल्द संक्रमण की चपेट में आने की आशंका रहती है। इससे निपटने के लिए जरूरी है योग का सहारा लिया जाए। इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर के अन्य अंग भी स्वस्थ रहते हैं। कोरोना से बचने के लिए सूर्य नमस्कार संपूर्ण योगा क्रिया है।
Fight Against Corona: दिन में 12 बार सूर्य नमस्कार
योग गुरुओं ने बताया कि सूर्य नमस्कार अपने आप में कई आसन व स्थितियों का मेल है। इससे शारीरिक व मानसिक स्तर पर ऊर्जा संतुलित होती है। आसनों को करने के दौरान सांस खींचने और छोड़ने से फेफड़ों तक हवा पहुंचती है। इससे खून तक आक्सीजन पहुंचती है। अन्य लाभ में सामान्य रक्तचाप, दुरुस्त पाचन तंत्र, कब्जनाश, लचीला मेरूदंड समेत अन्य समस्याएं दूर होती हैं।
आइए सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका जानते हैं। नियमित रूप से दिन में 12 बार सूर्य नमस्कार की सभी 12 क्रियाएं की जाएं तो ये इम्युनिटी भी बढ़ाता है। रक्त संचार को ठीक करता है। लंबी गहरी सांसे लेने से शरीर से जहरीली गैसें भी बाहर निकलती हैं।
करने का तरीका
नमस्कार या प्रणामासन : प्रार्थना की मुद्रा में पंजों को मिलाकर पूर्व की दिशा में सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को सीने से मिलाकर प्रणाम की मुद्रा में शरीर को शिथिल कर दें।
हस्त उत्तानासन : दोनों हाथों को ऊपर उठाएं, कंधों की चौड़ाई के बराबर दोनों भुजाओं की दूरी रखें फिर सिर और शरीर को जितना संभव हो पीछे की ओर झुकाएं। भुजाएं कान की सीध में रखें।
पाद हस्तासन : सामने की तरफ झुकते हुए दोनों हाथों के पंजों को पैरों के बगल में स्पर्श करें और सिर को घुटने से स्पर्श कराएं।
अश्व संचालनासन : बाएं पैर को जितना पीछे ले जा सकते हैं ले जाएं और बाएं घुटने व पंजे के ऊपरी हिस्से को जमीन से स्पर्श कराएं। दाएं घुटने को अपनी जगह रखें और घुटना मोड़ें। हाथ के पंजे व दाएं पैर का पंजा एक सरल रेखा में हों।
खाली पेट पानी पीएं
हर दिन सुबह खाली पेट कम से कम डेढ़ लीटर पानी पीएं, इसके एक घंटे के बाद ब्रेक फास्ट करें। जो लोग बीमार हैं, ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं वे बैड पर बैठे-बैठे चक्की चलाना, नाव चलाना जैसी एक्सरसाइज कर खुद को स्वस्थ व ऊर्जावान रख सकते हैं। जो लोग नियमित योग करते हैं या कर सकते हैं, उनके लिए सूर्य नमस्कार परफेक्ट योगासन है। रोजाना नियमित रूप से सूर्य नमस्कार के सभी बारह स्टेप्स करने से शरीर को विटामिन डी भरपूर मात्रा में मिलती। शरीर को मजबूती मिलती है।