जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बीते शनिवार को ही WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। इसके बाद जापान देश में सोमवार को मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह 30 वर्ष के एक व्यक्ति में मिला है, जिसने विदेश यात्रा की थी। शख्स हाल ही में यूरोप से लौटा है। पीड़ित व्यक्ति को टोक्यो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़े: डब्ल्यूएचओ ने किया, मंकीपॉक्स को इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित
Monkeypox in Japan: मंकीपॉक्स के अब तक 16,800 मामले
आपको बता दें, जापान में पहला केस मिलने से पहले जापान सरकार ने मंकीपॉक्स पर जानकारी इकठ्ठा करने और अस्पतालों में इसके मरीजों के उपचार को लेकर एक टास्कफोस्स मीटिंग की थी। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल के 22 जुलाई को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, अब तक 74 देशों में मंकीपॉक्स के 16,800 मामले मिल चुके हैं।
Monkeypox in Japan:यौन गतिविधियों से फैलता हैं, मंकीपॉक्स
16 देशों के 528 लोगों पर सबसे बड़ी रिसर्च के बाद यह दावा किया गया कि मंकीपॉक्स यौन गतिविधियों से फैलता है। मंकीपॉक्स के 95 प्रतिशत मामले यौन गतिविधियों से फैले हैं।
” यूरोपीय आयोग ने कंपनी की स्मॉलपॉक्स वैक्सीन इमवानैक्स को मंकीपॉक्स से बचाव वाली वैक्सीन के तौर पर प्रचारित करने की अनुमति दे दी है।”