जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: गर्मियों में आइस्क्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता। आइस्क्रीम का एक बाइट खाने के बाद ही ऐसा महसूस होने लगता है जैसे कि हमारी जन्मों की प्यास बुझ गयी हो लेकिन क्या आपको मालूम है कि मॉनसून में आइस्क्रीम खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। जी हां, मॉनसून में आइसक्रीम खाना आपको पसंद हो, लेकिन जरा सावधान हो जाएं क्योंकि यह आपकी सेहत को गलत तरीके से प्रभावित कर सकता है। आज हम आपको मॉनसून में आइसक्रीम खाने के नुकसान के बारे में बताएंगे ।
सर्दी-जुकाम होना
monsoon के सीजन में आइसक्रीम खाने से वायरल और बैक्टिरियल इन्फेक्शन के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम आसानी से हो सकता है। क्योंकि इस मौसम में आइसक्रीम खाने से आपके शरीर में बैक्टिरिया बढ़कर आसानी से बीमारी फैला सकते हैं। इसलिए monsoon के मौसम में आइस्क्रीम खाने से खास परहेज करना चाहिए।
सिरदर्द होना-
आइसक्रीम के ठंडे होने के कारण दिमाग की नसों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे शरीर में तेज दर्द हो सकता है। इसलिए monsoon के दिनों में आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए।
गले में इन्फेक्शन
monsoon के मौसम में आइस्क्रीम का सेवन करने से गले में खराश और इन्फेक्शन की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि monsoon के मौसम में कम से कम आइसक्रीम का सेवन करें।
पाचन शक्ति हो सकती है, कमजोर
monsoon में आइसक्रीम का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पर प्रभाव पड़ता है। कमजोर इम्यूनिटी न सिर्फ आपके सर्दी-जुकाम का कारण बनता है, बल्कि इसकी वजह से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
सीने में जकड़न
monsoon में वातावरण काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में इस दौरान हमारे शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो इससे आपके सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए मानसून के मौसम में आइस्क्रीम खास परहेज करना चाहिए।