जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: हेल्दी शरीर के साथ साथ स्किन का हेल्दी होना भी जरूरी है। स्किन प्रॉब्लम का असर हमारे आत्मविश्वास पर भी होता है। लाइफ इतनी बीजी हो चुकी है कि स्किन की तरफ ध्यान देना जरूरी पॉइंट्स में नहीं आता। नतीजतन कोई स्किन प्रॉब्लम होती है तो हम मार्केट से महंगे मंहगे प्रोडेक्ट खरीद लाते हैं लेकिन समस्या से निजात नहीं मिलता। अगर डाइट पर ध्यान दें तो स्किन को शाइनी और हेल्दी रखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं वे फूड जो स्किन के लिए हैं वरदान…
Skin Tips: सर्दियों में ज्यादा देर तक नहाना बढ़ा सकता है रूखी त्वचा की समस्या
केला: केले को एनर्जी से भरपूर माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है केला खाने से हमारी स्किन भी खिलखिलाती रहती है। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं।
गाजर: खून की कमी दूर करने के साथ साथ गाजर स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। गाजर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मिलता है। जो स्किन को गहराई से डीटॉक्स करता है और चेहरे को चमकदार बना सकता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए पिंपल और झुर्रियों को भी दूर कर ग्लोइंग बनाता है।
जामुनः जामुन भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो स्किन को पिगमेंटेशन से बचाता है। स्किन हेल्दी रहे इसके लिए जामुन का सेवन करना चाहिए।
बीटरूट: चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बॉडी को डीटॉक्स कर स्किन को हेल्दी रखने में मददगार हो सकते हैं। वहीं, जिनमें खून की कमी है उनको नियमित रूप से बीटरूट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा चुकंदर स्किन की डलनेस दूर कर उसे ग्लोइंग बनाता है।