जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: योग हमेशा से ही भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य हिस्सा रहा है। योग करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। योग मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। 21 जून को पूरे विश्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। पहली बार 2015 में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। आइए जानते हैं योग करने के फायदे
1.योग से मिलती है सकरात्मक ऊर्जा
सफल जीवन जीने के लिए शरीर को सकरात्मक ऊर्जा और मानसिक शक्ति की जरुरत होती है। जो शरीर को योग करके ही मिलेगी।
2. शरीर सुचारु होता है
नियमित योग करने से शरीर के सभी अंग सुचारु रुप से कार्य करते हैं।
3. फ्लेक्सिबिलिटी बनती है
योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग- अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग में शरीर के हर छोटे से छोटे हिस्से का व्यायाम होता है। जिससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है।
4. परेशानीग्रस्त हिस्से को ठीक करता है
शरीर में योग के कई आसन ऐसे भी है, जो किसी परेशानीग्रस्त हिस्से को ठीक कर देते हैं, लेकिन ऐसे आसन आप योग विशेषज्ञ की सलाह और देखरेख में ही करें।
5. मन शांत रहता है।
योग आपके तन के अलावा मन को भी शांति देता है,योग के कई आसन और ध्यान आपके विचारों को नियंत्रित कर संतुलित कर देते है। जिससे मन शांत रहने लगता है।
7. योग छोड़ने का कोई साइड इफेक्ट नहीं
यदि आप नियमित रुप से योग करेंगे तो आपको इसके लाभ मिलते रहेंगे लेकिन किसी कारण वश अगर आप योग करना छोड़ देते हो तो इससे आपको कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। आपको केवल इतना याद रखना है यदि आपके किसी हिस्से में परेशानी है, तब ऐसा कोई आसन न करें। जो किसी भी प्रकार से परेशानी वाले हिस्से को प्रभावित करे।