नई दिल्लीः Assam- असम विधानसभा चुनाव 2021 के रुझान आना शुरू हो गए हैं. असम में बीजेपी और कांगेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इस दौरान कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मतगणना के लिए 822 निर्वाचन अधिकारियों और 7000 से अधिक सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामित किया गया है।
Election results 2021 : इस बार चुनाव परिणाम आने में होगी देरी, जानें वजह
Assam results 2021:
- राज्य में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस ने 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
- असम में शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी आगे नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है।
- असम विधानसभा चुनावों में भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
- कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेंटर के बाहर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं।