नई दिल्लीः उत्तराखंड में एक बार फिर आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। वहीं, अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
कोरोना टीकाकरण- जून में मिलेंगी 12 करोड़ वैक्सीन, केंद्र ने दी जानकारी
कोविड कर्फ्यू की अवधि
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में आठ जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान इसमें आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अब तक यह समय सीमा सुबह आठ से 11 बजे तक थी। परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी।
चीन ने वुहान लैब में बनाया कोरोना वायरस, एक बार फिर हुआ साबित
जरूरी वस्तुओं की छूट
बता दें की इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक प्रथम चरण का कोविड कर्फ्यू लगाया था। द्वितीय चरण में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई। तीसरे चरण में इस अवधि को एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ा गया।