जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: 7 जूलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 41वां जन्मदिन है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कप्तान इस बार इंग्लैंड में अपना जन्मदिन मना सकते हैं। दरअसल, उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ इंग्लैंड पहुंच गए हैं। आपको बता दें, भारतीय खिलाड़ी भी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह धोनी के जन्मदिन पर शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों पूर्व कप्तान की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। दरअसल, कैल्शियम की कमी कारण उनके दोनों घुटनों में दर्द है। जिसका इलाज वो रांची में एक वैद्य से करा रहे हैं। आपको बता दें, वैद्य का नाम वंदन सिंह खेरवार है। जो रांची से 70 किलोमीटर दूर लांपुक के जंगली इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से धोनी वहां अपना इलाज करा रहे हैं। उन्हें वैद्य को फीस के तौर पर 40 रुपये देने होते हैं जिसमें, उन्हें दवा के 20 रुपये और फीस के रुप में 20 रुपये देने होते हैं।
आपको बता दें, धोनी एक महीने से हर चार दिन पर वहां जाते हैं और अपना इलाज कराते है। वह वैद्य वंदन सिंह खेरवार से जड़ी-बूटियां लेते हैं और खुद से 40 रुपये देकर इलाज करवाते हैं। इलाज के लिए पिछली बार 26 जून को धोनी वैद्य के पास गए थे।
आपको बता दें, धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ IPL में खेल रहे हैं। IPL में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं।