नई दिल्लीः नागिन-3 के जाने माने एक्टर पर्ल वी. पुरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पर्ल वी. पुरी के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. जिसके तहत पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए 4 जून को उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के मामले में नाबालिग पीड़िता ने मुंबई पुलिस के सामने बयान दिया था, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
कोरोना से कमजोर हुई अर्थव्यवस्था सुधरने में लगेगा वक्त : नीति आयोग
नाबलिग युवती से दुष्कर्म
मुंबई पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने बताया है कि पहले उसके साथ कार में दुष्कर्म किया गया और फिर उसके साथ इस अपराध को बार-बार दोहराया गया। पर्ल पुरी के खिलाफ नाबलिग युवती ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था, इसके बाद पर्ल पुरी को अरेस्ट किया गया है। फिलहाल इस मामले में पर्ल पुरी से पूछताछ चल रही है।
देश में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट, यहां जानें ताजा आंकड़े
नागिन 3 फेम पर्ल पुरी
बता दें की पर्ल पुरी अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में था। कुछ साल तक साथ में थे लेकिन फिर उनके बीच मनमुटाव हो गया और दोनों ने अपने रिलेशन को खत्म कर दिया, हालांकि वे दोनों अभी भी दोस्त होने का दावा करते हैं।
चीन ने वुहान लैब में बनाया कोरोना वायरस, एक बार फिर हुआ साबित
इन धारावाहिक में कर चुके काम
पर्ल नागिन 3 से ज्यादा पहचान बना पाएं हैं, इसके अलावा पर्ल दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 जैसे धारावाहिक में काम भी नजर आ चुके हैं