जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: ये बात हवाओं को बताये रखना, रोशनी होगी चिरागो को जलाये रखना।
लहु देकर जिसकी हिफाजत हमने की, ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना।
ये शायरी की दो लाइने हमें ये दर्शाती हैं कि कैसे भारत ने आज से 75 साल पहले 200 साल की गुलामी के बाद संघर्ष कर अपने हक़ के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। 1947 की रात 12 बजे जब सारी दुनिया सो रही थी तब भारत आजादी की नई सुबह के साथ जगेगा। ऐसा शायद किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। लेकिन आखिरकार वह लम्हा आ ही गया कि जब लंबे समय से दबी एक देश की आत्मा ने स्वतंत्रता का स्वाद चखा। जब भारत 15 अगसत 1947 को आजाद हुआ तब ब्रिटिश इंडिया भारत और पाकिस्तान पाकिस्तान नाम के दो देशों में बंट गया।
जानिए भारत के 75 साल के कुछ कमाल
1947: वोट देने का अधिकार- आजादी मिलने के बाद भी भारत के हर वयस्क नागरिक वोट देने का समान अधिकार देने के वायदा किया जिसे संविधान ने 1951 में पूरा कर दिया।
1948: कश्मीर भारत का हिस्सा बना- महाराजा हरिसिंह द्वारा भारत में विलय के सहमति पत्र पर दस्तखत करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध का अंत हुआ और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बन गया।
1950: 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र बना था। भारतीय संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।
1951: अंग्रेजो द्वारा शुरू किया गया रेल नेटवर्क 1951 में राष्ट्रीयक्रत किया गया और शुरूआत में तीन जोन में विभाजित किया गया। भार्तीय रेलवे आज दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवरक में से एक है। लबसे पहले Asian games का आयोजन 1951 में हुआ।
1953: पहली टेक्नीकलर फिल्म रिलीज की वहीं 1953 में आई फिल्म झांसी की रानी का एक्रेडिटेशन तीन भाषाओं में दिया गया। सन् 1953 में TATA द्वारा स्थापित एयरप्लेन कैरियर द्वारा Air India का राष्ट्रिकरण हुआ।
1955: 1 जुलाई को भारत सरकार ने इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीकरण किया।
1956: 4 अगस्त 1956 को भारत ने एशिया के पहले न्यूकिलियर रिएक्टर ‘अपसरा’ का निर्माण किया।
1958: महबूबा खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मदर इंडिया’ 1958 में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म श्रेणी में नॉमिनेट हुई।
1960: भारत में हरित क्रान्ति की शुरूआत 1960 में हुई।
1961: देश की संसद द्वारा 1 जुलाई 1961 को दहेज निषेध अधिनियम 1961 पारित किया गया।
1963: देश का पहला रॉकेट 1963 में लॉन्च हुआ।
1968: संगीतकार पंडित रविशंकर ने 1968 में बेस्ट चैंबर म्यूजिक परफॉरमेंस कैटेगरी में अपने एल्बम West Meets East के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता।
1969: 19 जुलाई 1969 को सरकार ने 14 बैंको का राष्ट्रीयकरण किया। वहीं भारत को अपना पहला कॉमर्शियल न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन मिला।
1970: इस साल भारत में श्वेता क्रान्ति कि शुरुआत हुई।
1974: भारत ने अपना पहला न्युक्लियर टेस्ट 1974 में किया जिसका जिसका कोड नेम स्मािंलिंग बुद्धा था।
1975: प्रसिद्ध भारतीय खगोलविज्ञानी के नाम पर निर्मित आर्यभट्ट, देश में पहला सेटेलाइट बना। वहीं इंडिया टुडे मैग्जीन ने अपना पहला अंक 15 दिसंबर 1975 को पब्लिश किया था।
1978: भारत का पहला पर्सनल कम्प्यूटर HCL 8C खरीद के लिए मार्केट में आया।
1979: देश के सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर पिछड़े समुदायों की पहचान के लिए बीपी की अध्यक्षता में मंडल कमीशन की स्थापना हुई।
1981: 2 अगस्त1981 को मुंबई में Infosys कंपनी रजिस्टर हुई।