नई दिल्ली : उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी दिल्ली में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ-साथ लोगों को सुबह शाम की ठंड का एहसास एक बार फिर से होने लगा है। देश में मार्च की शुरुआत में जिस तरह से गर्मी पड़नी शुरू हुई थी उससे तो यही लग रहा है कि होली के दिन मौसम काफी गर्म रह सकता है, लेकिन मौसम के अचानक करवट बदलने से तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है।
पिछले दिनों लगातार कई राज्यों में आंधी-तूफान के हुई बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते अभी कुछ दिन और देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। हालांकि, कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से सामान्य तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है।
Barsana Holi 2021 : जानें ब्रज में कितने प्रकार की होली मनाई जाती है
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सप्ताह के अंत में मौसम खराब हो सकता है। दरअसल, यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते यहां पर मौसम में थोड़ा बदलाव दर्ज होगा।अधिकतम तापमान 32-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया जा रहा है हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं रहने की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है।
जानिए यूपी दिल्ली का हाल
बताया जा रहा है कि दिल्ली में इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होगी और राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।