नई दिल्ली: अब आपको हम ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप बेहद हैरान हो जाएंगे ये खबर जिद की है,, एक नौजवान के सनक की है। जिसे जगुआर कार नहीं मिली तो BMW को पानी में बहा दिया। जगुआर कार की दीवानगी की ये कहानी यमुनानगर की है।
चश्मदीदों के मुताबिक जिस शख्स ने अपनी BMW कार को नदी में फेंका है उसे जगुआर कार चाहिए थी और जब घरवालों ने उसे ढाई करोड़ की जगुआर कार नहीं दी तो गुस्से में उसने अपनी BMW कार को ही पानी में बहा दिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक BMW कार को नदी में फेंकने वाला नौजवान गाड़ियों का बहुत बड़ा शौकीन है। पिछले कई महीनों से वो अपने घरवालों से लग्जरी जगुआर कार की मांग कर रहा था और जब घरवालों ने उसे वो गाड़ी नहीं दी तो उसने अपनी महंगी BMW कार नदी में फेंक दी।
सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू को नहर में डूबते देख लोगों ने पुलिस को खबर किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाला। कार को नहर से निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम के कई जवान लगे थे। दो भारी भरकम क्रेन को भी कार को नहर से बाहर निकालने के लिए लगाया गया था। एक नौजवान की अनोखी सनक ने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है कि कोई एक जिद के लिए अपनी 60 लाख की कार को पानी में कैसे बहा सकता है। बताया जाता है कि यमुनानगर का ये नौजवान पहले भी कई गाड़ियों को नदी में बहा चुका है।