नई दिल्ली: Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत गुरुवार तड़के सुबह भूंकप के तेज झटकों से दहल गया। पाकिस्तान के हरनाई के 14 किमी उत्तर-पूर्व में सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन के मुताबिक भूकंप के कारण 20 लोगों की जान चली गई। जबकि 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहींं, आपदा प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
भूकंप के तेज झटके क्वेटा शहर में भी महसूस किए गए। यहां लोग सड़कों पर जमा जनर आए। शुरूआती रिपोर्टों के मुताबिक़ भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 तक बताई जा रही है। भूंकप के तेज झटकों के कारण मकान जमींदोज हो गए। जिनके नीचे आने से लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की मीडिया एजेंसियों के मुताबिक 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Barabanki Accident: बाराबंकी में बड़ा हादसाः डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत, 8 की मौत दर्जनों घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। भूंकप के कारण 100 से ज्यादा मिट्टी के घर ढह गए और बड़ी संख्या में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में बताया जा रहा है। पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक़, ज़्यादातर नुक़सान प्रांत के हरनाई ज़िले में हुआ है। हरनाई में बड़ी संख्या में कोयला खदानें हैं। फिलहाल प्रशासन घटना वाली जगह पर आपातकालीन सेवाएं मुहैया करवाने में जुटी है।
Barabanki Bus Accident | Barabanki Accident News Today | Road Accident in Barabanki | 13 People Died