नई दिल्ली : फ्रांस के लियोन शहर शनिवार को चर्च के बहार एक पादरी की हत्या कर दी गई। पादारी को गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया । फ्रांस के पुलिस ने इस गटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लियोन में एक चर्च में पादरी पर हमला किया जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य पुलिस ने ये जानकारी दी कि पादरी को पेट में गोली लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहा उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने आगे बताया कि हमलावर ने पादरी पर शिकार करने वाले राइफल से गोली चलाई थी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
इस हादसे के बाद पुलिस ने चर्च के आसपास के सभी इलाके को बंद कर दिया है और सोशल मीडिया के ज़रिए ये संदेश भी लोगों तक पहुंचाया है कि सभी लोग अपने घरों में ही रहे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम चार बजे जब पादरी चर्च को बंद कर रहे थे उसी वक़्त उनपर गोली चलाई गई। पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने हमलावर को ढूंढने का अभियान चलाया । पुलिस की टीम को कामयाबी हासिल हुई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।