नई दिल्ली : नोबेल शांति पुरस्कार 2021 (Nobel Peace Prize) के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को नामित किया गया है। ट्रंप को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच शांति समझौते में अहम भूमिका निभाने के लिए शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। ट्रंप को भले ही नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया हो, लेकिन लोगों को उनका इस पुरस्कार के लिए नामित होना रास नहीं आ रहा है, तभी तो सोशल मीडिया (Social Media) पर इसको लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। हालाँकि कुछ लोग डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किये जाने से खुश भी नज़र आ रहे हैं।
Nobel Peace Prize से सम्मानित हो चुके हैं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है। साल 2009 में बराक ओबामा को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। वही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ऐसे समय में नामित किया गया है, जब कुछ ही दिनों बाद अमेरिका में राष्ट्रपति पद को लेकर चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले ट्रंप का जनाधार खिसकता हुआ नज़र आ रहा है।
ट्रंप को शांति पुरस्कार के लिए नामित किये जाने से क्यों खफा हैं लोग ?
डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। हालाँकि कुछ लोग ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किये जाने से खुश भी नज़र आ रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि ट्रंप इस पुरस्कार के हकदार नहीं है। गौरतलब है कि ट्रंप ने कई मौकों पर ऐसे बयान दिए हैं, जिससे अमेरिका के अन्य देशों के साथ रिश्ते ख़राब हुए हैं। चीन को लेकर उनके द्वारा दिए गए बयानों से ही दोनों दशों के बीच कड़वाहट देखने को मिल रही है। यही कारण है कि लोगों को उनका इस पुरस्कार के लिए नामित होना रास नहीं आ रहा है।
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड – क्या कुछ कहा लोगों ने ?
https://twitter.com/thebradfordfile/status/1303684029624070152?s=20
Trump Nominated for the Nobel peace prize!
How will liberals spin this?
Happy Wednesday!
— Tina40 (@RealTina40) September 9, 2020
https://twitter.com/davidmweissman/status/1303685954524372992?s=20