जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले का पांचवा दिन है। हमलों की कई तस्वीरें सामने आई जिसमें रूसी सेना ने राजधानी कीव में तबाही मचाई है। यूक्रेन के आम नागरिक रूसी सेना से लोहा लेने आगे आ गए हैं। इस बीच बेलारूस की सीमा पर रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू हुई है।
Ukraine Crisis: बर्बादी का मंजर: घर तबाह…बिखरे पड़े कॉपी किताब और खिलौने, हालात बयां करतीं तस्वीरें
सेना के हमले के पांचवें दिन दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता कर रहा है। इस शांति वार्ता का मकसद युद्ध को समाप्त करना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि वो चाहता है कि तुरंत संघर्ष विराम लागू हो और रूसी सेना को बाहर निकाला जाए।
शांति समझौते को लेकर रूस के मध्यस्थ व्लादिमीर मिदियंस्की ने कहा है कि रूस ऐसा समझौता चाहता है जो दोनों पक्षों के हित में हो। इस बातचीत की शुरुआत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के जवानों से कहा था कि वो हथियार डाल दें। यूक्रेन ने यूरोपीय संघ से यूक्रेन को सदस्यता देने की मांग की थी।