नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर से अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी विपक्ष को नसीहत देते दिखाई देते हैं तो कभी अधिकारियों को काम नहीं करने पर बांस से भी मारने की बात कहते है। दरअसल गिरिराज सिंह बेगूसराय में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने यह विवादित बयान दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई बड़े राज नेताओं ने लगवाया कोरोना का टीका
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अक्सर लोग शिकायत करते रहते है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को बांस से मारा जाना चाहिये। उन्होंने बिफरते हुए कहा कि अधिकारियों की ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वे खोदावंदपुर कृषि अनुसंधान केंद्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मस्जिद से हुआ था ऐलान इसलिए भड़की हिंसा- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
मालूम हो कि इससे पहले राहुल गांधी को भी अपने निशाने पर लिया था। जब उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इटली से बाहर नहीं निकलते। जिससे उनका विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान की तीखी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि मछुआरों के लिये अलग मंत्रालय बनाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता रहना चाहिये कि पीएम मोदी ने 2019 में ही पशुपालन,डेयरी के लिये मंत्रालय का गठन कर दिया था। यह विवाद तब बढ़ा जब राहुल गांधी ने पुडुचेरी में मछुआरों के बीच उनकी पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में उनके लिये एक अलग विभाग होना चाहिये। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकें।