पंचतत्व में विलीन हुए सुपरस्टार ऋषि कपूर , विदेशी मीडिया ने इस तरह से दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड के रोमांटिक सुपरस्टार ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉबी क़र्ज़ और सागर जैसी फिल्मों में जहाँ ऋषि कपूर ने रोमांटिक बॉय की भूमिका में नज़र आये वहीं प्रेम रोग और लैला मजनूं में आशिक़ का किरदार बखूबी निभाया। ऋषि कपूर का जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है।
एक दिन पहले ही वर्सेटाइल एक्टर इरफान जिस बीमारी से जीवन का जंग हारे हैं आज उसी बिमारी ने ऋषि कपूर को भी लील लिया। ऋषि कपूर भी कैंसर से लड़ रहे थे,उनका एक साल से इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते से ऋषि कपूर ज्यादा बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्तर और अस्सी के दशक के ऋषि कपूर के सुपर हिट गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं, जितने उस दौर में। पूरा भारत इनकी मौत से स्तब्ध है। ऋषि कपूर के फैंस पूरी दुनिया में हैं देखिये बॉलीवुड के इस सुपर स्टार को विदेशी मीडिया ने भी अपने वाक्यांश द्वारा श्रद्धांजलि दी है…
न्यूयॉर्क टाइम्स
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें भारत के बॉलीवुड अभिनेता कहते हुए लिखा- दो साल से ल्यूकीमिया से लड़ते हुए गुरुवार को ऋषि कपूर का निधन हो गया। मीडिया संस्थान ने आगे लिखा- लाइफ ऑफ पाई और जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों में भूमिकाएं निभाने वाले 54 वर्षीय इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया था और वह भी कैंसर से पीड़ित थे। इसके एक दिन बार ऋषि कपूर का निधन हो गया।
टाइम मैग्जीन
टाइम पत्रिका ने लिखा- ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में ल्यूकेमिया से निधन हो गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट का भी जिक्र किया गया, जिसमें अभिनेता को प्रतिभा का पावरहाउस बताया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट्स भी शामिल किए गए थे, जिसमें अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर किया गया था। लेख में आगे लिखा गया था कि वह 2000 के दशक में सपोर्टिंग रोल्स करने लगे थे और नमस्ते लंदन और लव आजकल जैसी लोकप्रिय फिल्में दी थीं। वह हाल के समय तक एक्टिंग करते रहे और उनकी आखिरी फिल्म द बॉडी साल 2019 में रिलीज हुई थी।
बीबीसी
बीबीसी ने ऋषि कपूर को “बॉलीवुड का रोमांटिक हीरो” करार दिया। बीबीसी ने लिखा- “वह कपूर अभिनय राजवंश से जुड़े थे, जो लंबे समय से बॉलीवुड, हिंदी फिल्म उद्योग पर हावी है। अभिनेता ने 1973 में फिल्म बॉबी में अपनी पहली मुख्य भूमिका के साथ बड़ी धूम मचाई, जो एक किशोर प्रेम कहानी पर थी। उन्होंने रोमांटिक भूमिका निभाई। दो दशकों से अधिक फिल्मों में, जिसके बाद उन्होंने चरित्र भूमिकाओं (कैरेक्टर रोल) करने के लिए खुद को बदल लिया। उनके परिवार के बारे में लेख में लिखा गया कि अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर ने एक सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाई। यह बॉलीवुड की सबसे स्थायी प्रेम कहानियों में से एक रही। साल 1980 में शादी करने के बाद वह उस रोमांस को ऑफ-स्क्रीन पर ले गए। उनके बेटे रणबीर कपूर, अपने आप में एक सफल बॉलीवुड स्टार हैं।
गार्जियन
ऋषि कपूर के निधन के बारे में रिपोर्ट करते हुए द गार्जियन ने उल्लेख किया कि अभिनेता कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क में एक साल बिताने के बाद भारत लौट आए थे। लेख में लिखा है कि वह वह लगभग एक साल तक अमेरिका में इलाज के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे और फरवरी में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसमें आगे लिखा है- “उनके पिता राज कपूर और दादाजी पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज थे, जो मुंबई के पश्चिमी तटीय शहर में स्थित विशाल हिंदी-भाषा फिल्म उद्योग चलाते थे।
द इंडिपेंडेंट
द इंडिपेंडेंट ने ऋषि कपूर को “बॉलीवुड आइकन” लिखा। लेख में ऋषि कपूर के परिवार के आधिकारिक बयान के आधार पर अभिनेता के निधन के बारे में सूचना दी गई। इसने ऋषि कपूर के राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में भी लिखा। इंडिपेंडेंट ने लिखा- 1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म में अपनी पहली भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अर्जित किया था। ऋषि कपूर का बॉलीवुड में एक लंबा कैरियर था, जो कैरेक्टर रोल करने से पहले रोमांटिक लीड रोल करते थे।